सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कोडरमा नगर पंचायत में शोकसभा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कोडरमा नगर पंचायत कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन

कोडरमा: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय, कोडरमा में शोकसभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

शोकसभा में नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सूरज कुमार समेत सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं नगर पंचायत परिवार के सदस्यों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन ने स्वर्गीय सोनू के निधन को राज्य एवं नगर विकास के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के विकास और नगर विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा.

शोकसभा में नगर पंचायत कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी, सफाईकर्मी, संवेदक तथा अन्य संबंधित कर्मी एवं प्रतिनिधि भी शामिल हुए. सभी ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया.

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola