हिरणपुर में महिलाओं को रेशम उत्पादन की नई तकनीकों का प्रशिक्षण
रेशम उत्पादन एवं कोकूनोत्तर तकनीक का प्रशिक्षण लेतीं महिला प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network
हिरणपुर में महिलाओं के लिए रेशम उत्पादन और कोकूनोत्तर गतिविधियों पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं के तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को बढ़ाना था, जिससे वे बेहतर रेशम उत्पादन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें.
हिरणपुर : प्रखंड क्षेत्र में रेशम उत्पादन एवं कोकूनोत्तर गतिविधियों से जुड़ी कुशल महिला प्रतिभागियों के लिए कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का संचालन बीएसएमटीसी काठीकुंड की वैज्ञानिक-बी सुश्री गौथमी ने रेशम विभाग (डीओएस), लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ के समन्वय से किया. इसका उद्देश्य महिलाओं का तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल बढ़ाना था.

कोकून की छंटाई और ग्रेडिंग
प्रशिक्षण में कोकून की छंटाई व ग्रेडिंग, कुकिंग व सॉफ्टनिंग, रीलिंग, रेशम फिलामेंट की उचित हैंडलिंग, वाइंडिंग, सुखाने और भंडारण की जानकारी दी गयी. बेहतर रेशम उत्पादन के लिए कोकूनोत्तर तकनीकों के महत्व पर जोर दिया गया.
रीलिंग में स्वच्छता पर जोर
रीलिंग के दौरान स्वच्छता, फिलामेंट टूटने और रेशम अपशिष्ट को कम करने के तरीके भी बताये गये.
गुणवत्ता और आय बढ़ाने पर चर्चा
प्रशिक्षकों ने कहा कि उचित कोकून हैंडलिंग और उन्नत रीलिंग तकनीक से रेशम की गुणवत्ता, उत्पादकता और बाजार मूल्य बढ़ाया जा सकता है. मूल्य संवर्धन से महिलाओं की आय और आजीविका के अवसर बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई.
आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित
प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी और बेहतर गुणवत्ता वाले टसर रेशम के उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित हुईं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए