KKR vs RR: राजस्थान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग XI

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :19 Apr 2026 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
टॉस के वक्त दोनों कप्तान रियान पराग और अजिंक्य रहाणे

टॉस के वक्त दोनों कप्तान रियान पराग और अजिंक्य रहाणे

KKR vs RR: IPL 2026 के मैच में Rajasthan Royals ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. ऐसे में Kolkata Knight Riders की टीम पहले गेंदबाजी करेगी. केकेआर ने अब तक जीत का खाता नहीं खोला है, इसलिए यह मैच उसके लिए काफी अहम है.

विज्ञापन

KKR vs RR: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में राजस्थान रायल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. कोलकाला नाइट राइडर्स को पहले गेंदबाजी करनी होगी. केकेआर को अब भी सीजन की पहली जीत का इंतजार है. टीम ने 6 में से एक भी मुकाबला नहीं जीता है. एक मैच रद्द होने की वजह से केकेआर को एक अंक मिले थे. केकेआर पॉइंट टेबल में सबसे नीचे है. दूसरी ओर आरआर ने पांच में से चार मुकाबले जीते हैं और टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है.

KKR की प्लेइंग XI में दो बदलाव

टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं. विकेट काफी सूखा लग रहा है. कल घास काटी गई थी. पहली पारी में गेंद टर्न हो सकती है और बाद में भी वैसी ही रह सकती है. चलिए शुरुआत में ही लय तय करते हैं. हमारा ध्यान बेहतर प्रदर्शन करने पर है. पिछला मैच सीखने का एक मौका था, हमें उससे सीख लेकर आगे के मैचों में उसे लागू करना होगा. हेटमायर और बृजेश टीम में वापस आ गए हैं. उन्होंने प्रिटोरियस और तुषार देशपांडे की जगह ली है.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई.

रहाने को जीत का है भरोसा

टॉस के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. इस स्थिति में, हम चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज किसी भी दबाव से मुक्त होकर खेलें. गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है, और मैं टॉस हारने से खुश हूं. हम अतीत में नहीं जीते, हम भविष्य के बारे में कुछ नहीं कह सकते, बस उन चीजों पर ध्यान देते हैं जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं. हमारी तैयारी शानदार रही है और अभ्यास भी अच्छा रहा है. बस मैदान पर जाकर अच्छा प्रदर्शन करना है. टीम में कोई बदलाव नहीं है.

केकेआर की प्लेइंग XI

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़ें…

दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को घर भेजो और वापस मत आने दो, MI को मिली खास सलाह

IPL 2026 में इस खतरनाक गेंदबाज की इंट्री, सनराइजर्स हैदराबाद ने किया साइन

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola