'महाकाल के भक्त से टकराना आसान नहीं, तेज प्रताप यादव ने विरोधियों को दी चेतावनी

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने महाकाल की भक्ति में लीन अपनी तस्वीरें साझा की हैं. सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है.
Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वे राजनीति से हटकर भक्ति भाव में नजर आए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं. इसमें वे ध्यान लगाते दिख रहे हैं. इन तस्वीरों में तेज प्रताप भगवान शिव की भक्ति में पूरी तरह डूबे नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक तस्वीर भगवान महाकाल की भी साझा की है. तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि जो सच्चे मन से महाकाल की पूजा करता है, उसे किसी का डर नहीं रहता. उन्होंने यह भी कहा कि महाकाल के भक्त के साथ हमेशा शक्ति रहती है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट में क्या लिखा
तेज प्रताप ने X पर लिखा, “महाकाल के भक्त तेज प्रताप यादव का नाम पूरे इलाके में श्रद्धा और साहस के साथ लिया जाता है. लोग कहते है- जो सच्चे दिल से महाकाल की भक्ति करता है, उसे कोई हानि नहीं पहुंचा सकता. एक बार कुछ लोगों ने उनसे दुश्मनी मोल लेने की कोशिश की, लेकिन समय ने उन्हें सिखा दिया कि महाकाल के भक्त से टकराना आसान नहीं होता. तेज प्रताप यादव हमेशा यही कहते, जो महाकाल के भक्त को दुश्मन बनाएगा, वो इस संसार में टिक नहीं पाएगा, क्योंकि उसके साथ स्वयं महाकाल की शक्ति होती है. हर-हर महादेव!”
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
निशांत पर क्या बोले
राजनीतिक बयानबाजी को लेकर भी तेज प्रताप अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. कुछ समय पहले उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर कहा था कि अगला नेतृत्व भगवान राम के हाथ में होगा. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि अगर सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनते हैं, तो उन्हें उनका समर्थन मिल सकता है.
उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए शराबबंदी नीति को असफल बताया था. साथ ही यह भी कहा था कि उनके बेटे निशांत कुमार को राजनीति में अभी और अनुभव की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें: CM बन गए सम्राट चौधरी, पर समझ नहीं आया महिला आरक्षण बिल और परिसीमन- तेजस्वी यादव
पताही हवाई अड्डे पर एक-दो हफ्ते में शुरू होगा काम, छोटे विमानों से शुरू होगी सेवा, टेंडर फाइनल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




