सरायकेला-खरसावां में अक्षय तृतीया पर होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान, मंदिरों में होगी पूजा अर्चना
प्रभु जगन्नाथ के रथ का प्रतीकात्मक फोटो और सरायकेला का प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर
Saraikela Kharsawan News: अक्षय तृतीया के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले में धार्मिक माहौल रहेगा, जहां मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ प्रभु जगन्नाथ के रथ निर्माण की विधिवत शुरुआत की जाएगी और भक्तों में उत्साह देखा जाएगा
सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश
Saraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में अक्षय तृतीया पर कई धार्मिक अनुष्ठानों होंगे. ओड़िया पंचांग के अनुसार 20 अप्रैल को पवित्र अक्षय तृतीया मनाया जाएगा. अक्षय तृतीया पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना किया जाएगा. साथ ही प्रभु जगन्नाथ के रथ निर्माण कार्य की शुरुआत करने के रसम को निभाया जाएगा. अक्षय तृतीया को ही ओड़िशा के पुरी समेत विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों में पूजा अर्चना कर रथ का निर्माण कार्य शुरु करने की परंपरा है. जगन्नाथ मंदिरों में पूजा अर्चना के पश्चात कुल्हाड़ी से लकड़ी के टोना को काट कर रथ निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की जाएगी. इसके साथ ही रथ का निर्माण कार्य निरंतर चलेगा. मान्यता है कि अक्षय तृतीया के साथ ही प्रभु जगन्नाथ के वार्षिक रथ यात्रा की तैयारी शुरु हो जाती है.
खरसावां के खेतों में हल चलाकर कृषि कार्य का शुरुआत
खरसावां में अक्षय तृतीया के दिन विधिवत रुप से कृषि कार्य की शुरूआत की जाती है. क्षेत्र के किसानों अपने खेतों में पहले पूजा करते हैं, फिर खेतों में हल चलाकर और बीज डालकर कृषि कार्य की शुरुआत करेंगे. मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन कृषि कार्य शुरु करने पर क्षय नहीं होता है.
घरों में होगी सत्यनारायण व्रत कथा
अक्षय तृतीया के दिन घरों में भी पूजा अर्चना की जाएगी. खास कर भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना की जाएगी. इस दौरान भक्तों में प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा. मंदिरों में पूजा अर्चना को भी लोग पहुंचेंगे. अक्षय तृतीया को पवित्र दिन माना जाता है.
यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ
यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










