ट्रायल ट्रेन का परिचालन आज

Published at :03 Mar 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रायल ट्रेन का परिचालन आज

रेल लाइन में अामान परिवर्तन कार्य की संरक्षा आयुक्त करेंगे जांच छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड पर मशरक-थावे के मध्य पूर्ण हो चुके छोटी रेल लाइन से बड़ी रेल लाइन में अमान परिवर्तन कार्य की संरक्षा जांच संरक्षा आयुक्त प्रमोद कुमार आचार्य तीन और चार मार्च को करेंगे. इस दौरान उनके साथ […]

विज्ञापन

रेल लाइन में अामान परिवर्तन कार्य की संरक्षा आयुक्त करेंगे जांच

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड पर मशरक-थावे के मध्य पूर्ण हो चुके छोटी रेल लाइन से बड़ी रेल लाइन में अमान परिवर्तन कार्य की संरक्षा जांच संरक्षा आयुक्त प्रमोद कुमार आचार्य तीन और चार मार्च को करेंगे. इस दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक एसके कश्यप समेत रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे. तीन मार्च को सुबह में टावर बैगन से दानापुर से सोनपुर होते हुए छपरा आयेंगे और छपरा जंकशन से डीआरएम के साथ मशरक के लिए प्रस्थान करेंगे. मशरक से थावे के बीच संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे और ट्रायल ट्रेन का परिचालन होगा. संरक्षा आयुक्त से हरी झंडी मिलने के पश्चात ट्रेनों का
परिचालन शुरू होने की संभावना है. छपरा-थावे रेलखंड पर छपरा से मशरक के बीच ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है. मशरक-थावे के बीच अमान परिवर्तन का कार्य पूर्ण होने के साथ छपरा से मशरक थावे कप्तानगंज, गोरखपुर के बीच ट्रेनों का सीधा परिचालन बहाल होने का प्रशस्त हो गया है. इस रेल मार्ग पर लंबी दूरी की कई ट्रेनों का परिचालन निकट भविष्य में शुरू हो जायेगा. साथ ही इस रेलखंड पर माल ट्रेनों का भी परिचालन किया जायेगा. जिससे छपरा-गोरखपुर मेर रूट पर माल ट्रेनों का दबाव कम होगा और अन्य ट्रेनों का ससमय परिचालन हो सकेगा.
दैनिक यात्रियों को होगी सहूलियत
छपरा-थावे रेलखंड पर थावे-मशरक के बीच ट्रेनों का परिचालन बहाल हो जाने से दैनिक यात्रियों को सहुलियत होगी. दुर्गम इलाकों से होकर गुजरने वाली इस रेलखंड पर फिलहाल ट्रेनों का परिचालन बंद होने से दैनिक यात्रियों को सड़क मार्ग से कष्टप्रद व महंगी यात्रा करने को विवश होना पड़ रहा है. छात्रों, व्यवसायियों, सरकारी कार्यालयों में काम काज करने वाले दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है.
क्या कहते हैं अधिकारी
छपरा-थावे रेलखंड पर मशरक-थावे के बीच पूर्ण हो चुके अमान परिवर्तन कार्यों की संरक्षा जांच संरक्षा आयुक्त प्रमोद कुमार आचार्य करेंगे. निरीक्षण का कार्य तीन एवं 4 मार्च को होगा. संरक्षा आयुक्त की देखरेख में ट्रेन का परिचालन कर ट्रायल भी होगा.
अशोक कुमार, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन