पंचायत उपचुनाव में रिकार्ड मतों से सरपंच बनीं इंदू

Published at :03 Mar 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव में रिकार्ड मतों से सरपंच बनीं इंदू

बड़हरिया : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में गुरुवार को पंचायत उपचुनाव की मतगणना शांतिपूर्वक हुई. हथिंगाई पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव में इंदू देवी ने राकेश कुमार सिंह को करीब दो हजार के रिकॉर्ड मतों से पराजित किया. इंदू देवी को 2100 मत मिले, वहीं राकेश सिंह मात्र 108 मत. प्रखंड […]

विज्ञापन

बड़हरिया : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में गुरुवार को पंचायत उपचुनाव की मतगणना शांतिपूर्वक हुई. हथिंगाई पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव में इंदू देवी ने राकेश कुमार सिंह को करीब दो हजार के रिकॉर्ड मतों से पराजित किया. इंदू देवी को 2100 मत मिले, वहीं राकेश सिंह मात्र 108 मत. प्रखंड की लकड़ी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पद के उपचुनाव में सुग्रीव प्रसाद की पत्नी अनीता देवी ने अमीना खातून को परास्त कर दिया. लकड़ी पंचायत में जगत बैठा,

शंकर यादव,चांदतारा खातून,सुमित्रा देवी, हीरामति देवी, तारा हुसैन आदि पंच पद पर निर्वाचित हुए. जबकि सदरपुर पंचायत में पंच पद पर नजरूल इस्लाम ने विजय हासिल की. मतगणना के दौरान बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा,सीओ वकील सिंह,जीपीएस बृजबिहारी सिंह,एएसआइ बागेश्वरी तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इधर, सामाजिक कार्यकर्ता अरमान खान ने बीडीओ पर हथिंगाई सरपंच चुनाव पक्षपात का आरोप लगाया है. वहीं बीडीओ श्री सिन्हा ने श्री खान के आरोप को निराधार बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन