अधूरे निर्माण ने बढ़ायीं मुश्किलें, सड़क पर ही जलजमाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा : शहरी क्षेत्र में कई ऐसे सड़क और नाले हैं, जिसके आधे-अधूरे निर्माण की वजह से लोगों को आये दिन जलजमाव के संकट से जूझना पड़ रहा है. वार्ड संख्या 39 में भी कुछ इसी तरह की समस्या देखने को मिल रही है. वार्ड में कई सड़कें निर्माण के इंतजार में हैं. कुछ जगहों […]
विज्ञापन
छपरा : शहरी क्षेत्र में कई ऐसे सड़क और नाले हैं, जिसके आधे-अधूरे निर्माण की वजह से लोगों को आये दिन जलजमाव के संकट से जूझना पड़ रहा है. वार्ड संख्या 39 में भी कुछ इसी तरह की समस्या देखने को मिल रही है. वार्ड में कई सड़कें निर्माण के इंतजार में हैं. कुछ जगहों पर जिन नालों का निर्माण भी हुआ है, वह अव्यवस्थित ढंग से बना दिये गये हैं. जिस वजह से निचले क्षेत्र में आये दिन सड़कों पर ही नाले का पानी बहता है.
नगर पर्षद से वार्ड को टेंडर का है इंतजार
मई में निगम का चुनाव होने को है. वार्ड 39 के पार्षद ध्रुव चौधरी के अनुसार 90 प्रतिशत सड़कों का निर्माण करा लिया गया है पर जिन सड़कों और नाले का निर्माण रुका हुआ है उसके लिए प्रस्ताव दिये काफी दिन हो गये पर विभाग द्वारा अब तक टेंडर नहीं हो पाने से फंड का अभाव बना हुआ है. वहीं उनके बगल के वार्ड में डूडा द्वारा नाले का निर्माण कराया गया, जिसमें काफी गड़बड़ी है. वार्ड पार्षद ने इसका विरोध भी किया था पर मनमाने ढंग से हुए निर्माण से दूसरे वार्ड के नाले का पानी अब उनके वार्ड की सड़कों पर बहता है.
क्या कहते हैं वार्डवासी
वार्ड की कई सड़कों का अब भी निर्माण नही हो सका है. वहीं चौक-चौराहों पर जमा कूड़ा-कचरा और सड़कों पर बहता नाले का पानी समस्या का कारण बना हुआ है.
शर्मिला आनंद ,स्थानीय नागरिक
सड़कों पर बहता नाले का पानी और गंदगी आम समस्या है. चुनाव के पूर्व जनप्रतिनिधि द्वारा तमाम वादे किये जाते हैं, पर सालों बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा ही रह जाता है.
सोनी गुप्ता, गृहिणी
मेरे वार्ड में 90 प्रतिशत सड़क और नाले का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. जिन जगहों पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है उसका कारण डूडा द्वारा मनमाने ढंग से हुआ नाले का निर्माण है. मैंने इसका विरोध भी किया है.
ध्रुव चौधरी ,पार्षद, वार्ड-39
कई क्षेत्रों में डूडा ने भी नाले का निर्माण कराया है. लोगों की समस्या को देखते हुए नगर पर्षद नाले की सफाई करा रहा है.
अंजय कुमार राय,ईओ, नगर परिषद, छपरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




