मछली व्यवसायी से रंगदारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

मारपीट कर सामान फेंका जहानाबाद : शहर के होरिलगंज बत्तीस भवरिया पुल के समीप सोमवार को अपराह्न में कुछ रंगदारों ने एक मछली विक्रेता के साथ मारपीट की. जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह कारोबारी मछली का व्यवसाय कर रहा था.इसी दौरान कुछ लोग वहां जा धमके और मछली खरीद-बिक्री के दौरान उस पर धौंस […]
विज्ञापन
मारपीट कर सामान फेंका
जहानाबाद : शहर के होरिलगंज बत्तीस भवरिया पुल के समीप सोमवार को अपराह्न में कुछ रंगदारों ने एक मछली विक्रेता के साथ मारपीट की. जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह कारोबारी मछली का व्यवसाय कर रहा था.इसी दौरान कुछ लोग वहां जा धमके और मछली खरीद-बिक्री के दौरान उस पर धौंस जमाने लगे.
प्रतिरोध करने पर रंगदारों ने मारपीट शुरू कर दी. इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गयी. व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि रंगदारों ने मारपीट कर उनकी दुकान में रखी मछलियां फेंक दी और धमकी देकर चलते बने. सूचना पाकर नगर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया की मारपीट की घटना के संबंध में मछली विक्रेता के द्वारा अभी लिखित सूचना नहीं दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










