नकद समेत तीन लाख के आभूषण की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Feb 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी रामाकांत सिंह के घर से नकद समेत करीब तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. घटना के समय गृहस्वामी अपने गांव तरैया गये हुए थे. इसी दौरान उनके घर में चोरी हो गयी. परिवार के सभी सदस्यों के साथ […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी रामाकांत सिंह के घर से नकद समेत करीब तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. घटना के समय गृहस्वामी अपने गांव तरैया गये हुए थे. इसी दौरान उनके घर में चोरी हो गयी.
परिवार के सभी सदस्यों के साथ वह 18 फरवरी को गांव गये. उनके भाई का 19 फरवरी को तिलक होनेवाला था. इसी दौरान 21 फरवरी की रात में चोरी कर ली गयी. 22 फरवरी की सुबह में घटना की जानकारी पड़ोसियों ने दी. लेकिन, घर में शादी होने की वजह से चोरी की प्राथमिकी विलंब से दर्ज करायी गयी. रामाकांत सिंह ने बताया कि दो अलमारी को तोड़ कर उसमें रखे गये 31,500 नकद के अलावा करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी की गयी है. पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है.बताते चलें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आये दिन हो रहीं चोरी की घटनाओं के कारण लोगों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










