नशा उन्मूलन के लिए शुरू हुआ दीवार लेखन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

एक अप्रैल से शराब की बिक्री बंद करने को लेकर की गयी घोषणा से उत्साह मढ़ौरा/लहलादपुर : मद्य निषेध अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र की हसनपुरा पंचायत स्थित सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ साक्षरता मिशन के प्रेरक अनिल कुमार यादव एवं भारत तालमी मर्कज केंद्र के मकबुल अंसारी द्वारा […]
विज्ञापन
एक अप्रैल से शराब की बिक्री बंद करने को लेकर की गयी घोषणा से उत्साह
मढ़ौरा/लहलादपुर : मद्य निषेध अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र की हसनपुरा पंचायत स्थित सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ साक्षरता मिशन के प्रेरक अनिल कुमार यादव एवं भारत तालमी मर्कज केंद्र के मकबुल अंसारी द्वारा किया गया. नशे का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार जैसे कई स्लोगनों को
दीवारों पर अंकित करते हुए लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा है. सरकार द्वारा पहली अप्रैल से शराब की बिक्री बंद करने को लेकर
की गयी घोषणा से ग्रामीण क्षेत्र के बुद्धिजीवि वर्ग भी काफी उत्साहित
दिख रहे हैं. इस अभियान को सफल बनाने के लिए गांव से चौक-चौराहों से लेकर दरवाजे तक चर्चा हो रही है. ताकि इस कुरीति का पूर्ण रूप से उन्मुलन हो सके.
लहलादपुर संवाददाता के अनुसार भारत साक्षर मिशन के प्रेरकों द्वारा नशामुक्ति का एक अभियान चलाया, जिसमें बिहार सरकार के आदेशानुसार जुलूस निकाल जगह-जगह स्लोगन लिखे गये, जिसका नेतृत्व साक्षर मिशन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव तथा नीतू देवी ने किया. यह कार्यक्रम मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत खुर्द लौवा, मुड़ारपुर, बरसी भगत के टोला आदि जगहों पर चलाया गया. इस कार्यक्रम में प्रेरक अच्छेलाल यादव, राजाराम प्रसाद, रेणु देवी, सहाना खातुन, टोला सेवक महम्मद कादिर सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










