गंडामन केस में गवाह गैरहाजिर

Published at :19 Jan 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
गंडामन केस में गवाह गैरहाजिर

छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती स्थित विद्यालय में हुए मिड डे मील हादसा मामले में पुलिस द्वारा मामले के साक्षी को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया जा सका. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के द्वारा गंडामन मामले की सत्रवाद संख्या 811/13 में साक्ष्य के लिए सोमवार की तिथि निर्धारित […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती स्थित विद्यालय में हुए मिड डे मील हादसा मामले में पुलिस द्वारा मामले के साक्षी को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया जा सका. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के द्वारा गंडामन मामले की सत्रवाद संख्या 811/13 में साक्ष्य के लिए सोमवार की तिथि निर्धारित की गयी थी.

इस तिथि को गोपालगंज के सिधवलिया स्थित भारत शूगर मिल के सहायक गन्ना पदाधिकारी प्रदीप तिवारी को साक्ष्य के लिए कोर्ट में प्रस्तुत होना था, परंतु वे प्रस्तुत नहीं हुए. न्यायाधीश ने साक्ष्य के लिए अगली तिथि 20 जनवरी निर्धारित की है. बताते चलें कि लोक अभियोजक सुरेंद्रनाथ सिंह को न्यायालय द्वारा इस मामले में बचे साक्षियों को निर्धारित तिथि पर कोर्ट में प्रस्तुत कराने का आदेश दिया गया था.

न्यायालय के आदेश के आलोक में लोक अभियोजक ने सारण के पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह को एक आवेदन के माध्यम से बचे साक्षियों को सूची भेजी गयी है तथा निवेदन किया गया है कि साक्षियों को कोर्ट द्वारा निर्धारित तिथि को प्रस्तुत कराने को लेकर संबंधित थानाध्यक्षों को आदेश दिया जाये. लोक अभियोजक ने जिन साक्षियों की सूची एसपी को सौंपी है, उनमें सिधवलिया स्थित भारत शूगर मिल के सहायक गन्ना पदाधिकारी प्रदीप तिवारी के साथ ही मिल के अधिशासी शशि केडिया और मिल कर्मी वीरेंद्र कुमार वर्मा के अलावा मशरक थाना क्षेत्र के विष्णपुरा निवासी कृष्णा प्रसाद यादव के पुत्र सुनील प्रसाद यादव और राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति के अंतर्गत कार्यरत सपोर्ट इंजीनियर पुष्पेंद्र झा शामिल हैं.

इनमें प्रदीप तिवारी पर तो न्यायालय द्वारा सम्मन भी निर्गत किया जा चुका है. सोमवार को साक्ष्य होना था, इसको लेकर मामले में आरोपित बनायी गयीं मीना देवी व सह आरोपित अर्जुन राय की न्यायालय में पेशी हुई, जिन्हें पेशी के उपरांत 20 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन