शादी की नीयत से छात्रा का अपहरण

शादी की नीयत से छात्रा का अपहरण बनियापुर. घर से स्कूल जा रही छात्रा को बीच रास्ते में ही उसके स्कूल के एक शिक्षक, स्थानीय मुखिया पुत्र अपने सहयोगी के साथ मिल शादी की नीयत से अपहरण कर लिया. घटना पैगंबरपुर पोखरा की है. अपहृत 16 वर्षीया छात्रा मुन्नी कुमारी थाना क्षेत्र के मनोहर कन्हौली […]
शादी की नीयत से छात्रा का अपहरण बनियापुर. घर से स्कूल जा रही छात्रा को बीच रास्ते में ही उसके स्कूल के एक शिक्षक, स्थानीय मुखिया पुत्र अपने सहयोगी के साथ मिल शादी की नीयत से अपहरण कर लिया. घटना पैगंबरपुर पोखरा की है. अपहृत 16 वर्षीया छात्रा मुन्नी कुमारी थाना क्षेत्र के मनोहर कन्हौली की है. अपहृत के पिता सुरेंद्र पांडेय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसमें उच्च विद्यालय कन्हौली में कार्यरत शिक्षक संतोष कुमार पाल स्थनीय मुखिया पासपति देवी के पुत्र संतोष कुमार साह, मनोहर कन्हौली निवासी जयराम पांडेय सहित अज्ञात लोगों को नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अपहृत छात्रा अपने घर से स्कूल जा रही थी, तभी पैगम्बरपुर पोखरा के समीप सभी नामजद छात्रा को रोक अपहरण कर लिये. काफी खोजबीन के बाद स्कूल छात्रा के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली तो प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. शिक्षक एवं मुखिया पुत्र द्वारा छात्रा की अपहरण की चर्चा जोरों पर है. इस संबंध में जब थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश से बात की गयी, तो उन्होंने बताया कि अपहृत छात्रा की सकुल बरामदगी हेतु संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










