उपप्रमुख हत्या में तीन पर गैर जमानतीय वारंट

Published at :15 Jan 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
उपप्रमुख हत्या में तीन पर गैर जमानतीय वारंट

उपप्रमुख हत्या में तीन पर गैर जमानतीय वारंट एक को रिमांड पर लेने का दिया आदेश छपरा (कोर्ट). मढ़ौरा प्रखंड के उपप्रमुख सुदेश्वर दीक्षित की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में न्यायालय ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ गैरजमानतीय वारंट निर्गत करने का आदेश दिया है. वहीं काराधीन एक अभियुक्त को रिमांड […]

विज्ञापन

उपप्रमुख हत्या में तीन पर गैर जमानतीय वारंट एक को रिमांड पर लेने का दिया आदेश छपरा (कोर्ट). मढ़ौरा प्रखंड के उपप्रमुख सुदेश्वर दीक्षित की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में न्यायालय ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ गैरजमानतीय वारंट निर्गत करने का आदेश दिया है. वहीं काराधीन एक अभियुक्त को रिमांड पर लेने का आदेश पुलिस को दिया है. शुक्रवार को सब जज द्वितीय उपेंद्र कुमार ने मढ़ौरा थाना कांड संख्या 517/15 के तीन अभियुक्तों, जिनमें मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुरिया टोला निवासी दिनेश सिंह व वीरन सिंह तथा तालपुरैना निवासी शिवनाथ महतो शामिल हैं के विरुद्ध भादवि की धारा 302‍/34 एवं 27 शस्त्र अधिनियम के तहत गैर जमानतीय वारंट निर्गत करने का आदेश दिया है. साथ ही कांड के अनुसंधानक मुकेश कुमार को इसी मामले में काराधीन अभियुक्त तालपुरैना निवासी पारस महतो को दो दिनों के रिमांड पर ले पूछताछ करने का आदेश भी दिया है. कोर्ट द्वारा दोनों ही आदेश अनुसंधानक को हस्तगत करा दिये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन