टेंपो की ठोकर से दो बाइक सवार जख्मी

Published at :15 Jan 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
टेंपो की ठोकर से दो बाइक सवार जख्मी

टेंपो की ठोकर से दो बाइक सवार जख्मी डोरीगंज (छपरा). थाना क्षेत्र के चिरांद गांव के सामने छपरा-पटना मुख्य पथ पर एक टेंपो की ठोकर से एक बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गये . घटना दोपहर की है, जब छपरा की तरफ जा रही एक बाइक को एक टेंपो ने पीछे से ठोकर […]

विज्ञापन

टेंपो की ठोकर से दो बाइक सवार जख्मी डोरीगंज (छपरा). थाना क्षेत्र के चिरांद गांव के सामने छपरा-पटना मुख्य पथ पर एक टेंपो की ठोकर से एक बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गये . घटना दोपहर की है, जब छपरा की तरफ जा रही एक बाइक को एक टेंपो ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे बाइक पर सवार चिरांद निवासी बिट्टू कुमार एवं गणेश पाठक बुरी तरह जख्मी हो गये. जख्मी दोनों युवको को स्थानीय लोगों द्वारा छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से 22 वर्षीय बिट्टू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. घटना के बाद टेंपो लेकर चालक फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन