ग्रामीणों की तत्परता से बची कई युवकों की जान

ग्रामीणों की तत्परता से बची कई युवकों की जान मांझी रेल पुल पार करते समय ट्रेन आने से उत्पन्न हुई दुर्घटना की स्थिति एक बड़ा हादसा टलामकर संक्रांति पर राम घाट पर लगा था मेलानोट: फोटो नंबर 15 सीएचपी 8 है कैप्सन होगा- रेल पुल से बाहर निकलते बच्चे व युवक संवाददाता, मांझीछपरा-बलिया रेलखंड पर […]
ग्रामीणों की तत्परता से बची कई युवकों की जान मांझी रेल पुल पार करते समय ट्रेन आने से उत्पन्न हुई दुर्घटना की स्थिति एक बड़ा हादसा टलामकर संक्रांति पर राम घाट पर लगा था मेलानोट: फोटो नंबर 15 सीएचपी 8 है कैप्सन होगा- रेल पुल से बाहर निकलते बच्चे व युवक संवाददाता, मांझीछपरा-बलिया रेलखंड पर मांझी रेल पुल में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया. मकर संक्रांति के अवसर पर राम घाट पर मेला लगा हुआ था. मेले में घूमने आये लगभग पांच दर्जन लडके पुल के अंदर घुस गये. इसी बीच बलिया की तरफ से एक मालगाड़ी पुल के अंदर प्रवेश कर गयी. लड़के अभी दो नंबर पाये के पास पहुंचनेवाले ही थे कि ग्रामीणों ने शोर करना शुरू कर दिया. लड़के किसी तरह भाग कर ठहराववाले जगह पर पहुंच गये. पहुंचते ही ट्रेन वहां से तेजी से निकल गयी. ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन या पुलिस द्वारा किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी. मालूम हो कि हमेशा मेले के अवसर पर पुल पर रेल पुलिस या ग्रामीण पुलिस तैनात रहती थी. इस बार प्रशासन की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










