नकद समेत पांच लाख की संपत्ति चोरी

डोरीगंज (छपरा) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा स्थित शराब दुकान से 22 हजार नकद समेत पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात चोरी कर ली. घटना की जानकारी सुबह में तब मिली, जब सेल्समैन प्रेम कुमार दुकान की सफाई करने गुरुवार की सुबह पहुंचा. पहले विद्युत कनेक्शन का तार […]
डोरीगंज (छपरा) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा स्थित शराब दुकान से 22 हजार नकद समेत पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात चोरी कर ली. घटना की जानकारी सुबह में तब मिली, जब सेल्समैन प्रेम कुमार दुकान की सफाई करने गुरुवार की सुबह पहुंचा. पहले विद्युत कनेक्शन का तार टूटा हुआ देखा और कुछ समझ पाता,
तब तक उसकी नजर काउंटर तथा गोदाम के शटर पर पड़ी. यह देख कर वह अवाक रह गया. सेल्समैन ने घटना की सूचना दुकान मालिक तथा नगर थाना क्षेत्र के मौना मुहल्ला निवासी अरुण कुमार को दी. दुकान मालिक की सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पहुंचे और मामले की जांच की. अरुण कुमार के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










