मुकेश पाठक समेत चार का इश्तिहार जारी

Published at :14 Jan 2016 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
मुकेश पाठक समेत चार का इश्तिहार जारी

मुकेश पाठक समेत चार का इश्तिहार जारीजेल में बंद आरोपित ने जमानत के लिए दायर की याचिका इंजीनियर हत्याकांडसंवाददाता, दरभंगा बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम में 26 दिसंबर को दो इंजीनियरों के हत्या मामले में फरार आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय से इश्तिहार जारी किया गया है. जबकि पिछले तीन जनवरी से जेल में बंद इस […]

विज्ञापन

मुकेश पाठक समेत चार का इश्तिहार जारीजेल में बंद आरोपित ने जमानत के लिए दायर की याचिका इंजीनियर हत्याकांडसंवाददाता, दरभंगा बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम में 26 दिसंबर को दो इंजीनियरों के हत्या मामले में फरार आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय से इश्तिहार जारी किया गया है. जबकि पिछले तीन जनवरी से जेल में बंद इस मामले के एक आरोपित ने न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दायर की है. जमानत मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी.जानकारी के अनुसार, इंजीनियर हत्याकांड के मुख्य आरोपित मुकेश पाठक, विकास झा, निकेश दूबे एवं अभिषेक झा के विरुद्ध न्यायालय ने गुरुवार को इश्तिहार जारी किया. एसीजेएम पंचम राजेश कुमार द्विवेदी की अदालत ने इस कांड के अनुसंधानकर्ता सह बहेड़ी थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद के द्वारा इश्तिहार जारी करने के लिए की गयी प्रार्थना को स्वीकार करते हुए गुरुवार को जारी कर दिया. अब पुलिस के द्वारा इन चारों आरोपितों के घर पर इसे चिपकाया जायेगा. इसके बावजूद आरोपित न्यायालय में हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन