वत्तिमंत्री के समारोह में फायरिंग की होगी जांच

Published at :14 Jan 2016 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
वत्तिमंत्री के समारोह में फायरिंग की होगी जांच

वित्तमंत्री के समारोह में फायरिंग की होगी जांचमामला सत्य पाये जाने पर दर्ज होगी प्राथमिकीफायरिंग करनेवाले पर हो सकती है कानूनी कार्रवाईमुजफ्फरपुर. अहियापुर के जीरोमाइल स्थित रेस्टोरेंट में बुधवार को वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के कार्यक्रम में चली गोली की जांच का आदेश वरीय पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार मिश्रा ने दिया है. अहियापुर पुलिस […]

विज्ञापन

वित्तमंत्री के समारोह में फायरिंग की होगी जांचमामला सत्य पाये जाने पर दर्ज होगी प्राथमिकीफायरिंग करनेवाले पर हो सकती है कानूनी कार्रवाईमुजफ्फरपुर. अहियापुर के जीरोमाइल स्थित रेस्टोरेंट में बुधवार को वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के कार्यक्रम में चली गोली की जांच का आदेश वरीय पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार मिश्रा ने दिया है. अहियापुर पुलिस को इस मामले की जांच का निर्देश एसएसपी ने दिया है. जांच में मामला सत्य पाये जाने पर इस मामले की प्राथमिकी कर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस फायरिंग करनेवाले के नाम का भी सत्यापन करेगी. बुधवार की शाम करीब चार बजे बजट में लोगों की राय जानने के लिए वित्तमंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी जीरोमाइल स्थित एक रेस्टोरेंट में गये थे. वहां उनके स्वागत के बीच ही एक समर्थक ने खुशी में हवाई फायरिंग तक कर दी. इसके बाद वहां अफरातफरी मच गयी थी. मंत्री भी फायरिंग की घटना से नाराज हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन