अरबों की सरकारी संपत्ति की नीलामी रद्द

अरबों की सरकारी संपत्ति की नीलामी रद्द छपरा (सदर). भवन निर्माण विभाग के छपरा शहर के डाकबंगला रोड स्थित अरबों की जमीन व संपत्ति की नीलामी के आदेश को रद्द करते हुए छपरा व्यवहार न्यायालय के सब जज-7 ने प्रशासन के द्वारा दायर विविध वाद को स्वीकार कर लिया. 10 हजार रुपये तत्कालीन संवेदक स्व. […]
अरबों की सरकारी संपत्ति की नीलामी रद्द छपरा (सदर). भवन निर्माण विभाग के छपरा शहर के डाकबंगला रोड स्थित अरबों की जमीन व संपत्ति की नीलामी के आदेश को रद्द करते हुए छपरा व्यवहार न्यायालय के सब जज-7 ने प्रशासन के द्वारा दायर विविध वाद को स्वीकार कर लिया. 10 हजार रुपये तत्कालीन संवेदक स्व. भुखल उपाध्याय को भुगतान नहीं करने के मामले में न्यायालय के सब जज-1 के द्वारा लगभग तीन बीघा जमीन व चार से पांच वीआइपी एरिया के मकानों की नीलामी का आदेश 2003 में दिया गया था. जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2006 में विविध वाद संख्या 4/2006 सब जज 7 के यहां दायर किया गया था, जिसमें सब जज-7 पुनीत कुमार मालवीय ने प्रशासन की अपील को स्वीकार कर लिया. जिला प्रशासन से सभी आवश्यक कागजात एकत्र कर न्यायालय में सभी तथ्यों को स्पष्ट करने के बाद न्यायालय ने गुरुवार को जिला प्रशासन के पक्ष में फैसला दिया. 2014 में धोखाधड़ी का मुकदमा किया गया था दाखिलइस मामले को लेकर वर्ष 2014 में भवन निर्माण विभाग के तत्कालीन अभियंता हरेंद्र कुमार के द्वारा भी नगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा तत्कालीन डीएम के निर्देश पर दर्ज कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










