अधिवक्ता का जयंती समारोह मना

Published at :14 Jan 2016 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता का जयंती समारोह मना

अधिवक्ता का जयंती समारोह मनाछपरा (कोर्ट). व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित विधिमंडल दो में अधिवक्ताओं द्वारा वरीय अधिवक्ता एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व दुर्योधन सिंह का जयंती समारोह आयोजित किया गया. विधिमंडल के अध्यक्ष श्री राय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं ने स्व सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि […]

विज्ञापन

अधिवक्ता का जयंती समारोह मनाछपरा (कोर्ट). व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित विधिमंडल दो में अधिवक्ताओं द्वारा वरीय अधिवक्ता एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व दुर्योधन सिंह का जयंती समारोह आयोजित किया गया. विधिमंडल के अध्यक्ष श्री राय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं ने स्व सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला. साथ ही उनके बताये एवं दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. समारोह को संबोधित करनेवालों में उपाध्यक्ष सियाराम सिंह तथा महामंत्री रविरंजन प्रसाद सिंह के अलावा अर्जुन ओझा, निर्मल कुमार श्रीवास्तव, राजकिशोर गिरि, शशिभूषण त्रिपाठी, मुरारी शरण सिन्हा, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, बलवंत पांडेय, रामकृष्ण राम, वीरेंद्र कुमार शर्मा, चंद्रभूषण तिवारी, शशि रंजन, नरेंद्र कुमार पर्वत समेत कई अधिवक्ता शामिल थे. समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन शिख प्रकाश सुमन ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन