उड़ रही हैं सड़क सुरक्षा सप्ताह की धज्जियां

उड़ रही हैं सड़क सुरक्षा सप्ताह की धज्जियां बनियापुर. परिवहन विभाग द्वारा 10 से 16 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. मगर, सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं. जहां एक ओर दोपहिया वाहनों पर चार-चार सवार बेरोक-टोक तेज गति से चल रहे है, वहीं बड़े वाहन मसलन […]
उड़ रही हैं सड़क सुरक्षा सप्ताह की धज्जियां बनियापुर. परिवहन विभाग द्वारा 10 से 16 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. मगर, सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं. जहां एक ओर दोपहिया वाहनों पर चार-चार सवार बेरोक-टोक तेज गति से चल रहे है, वहीं बड़े वाहन मसलन बस, सीटी राइड सहित कई गाड़ियों द्वारा महज चंद पैसे अधिक कमाने के लिए क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठा जान-जोखिम में डाल गंतव्य तक का सफर कराया जा रहा है. ऐसे वाहन यात्रियों को छत पर बैठाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं. बावजूद इसके यातायात नियम को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई कदम नहीं उठाया जाना आम लोगों में चर्चा का विषय बना है. मालूम हो कि परिवहन विभाग यातायात द्वारा हो रहीं दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए 10 से 16 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. इसके लिए जोर-शोर से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. मगर, स्थिति जस-की-तस बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










