तरैया में चाकू मार बाइक लूटी

तरैया में चाकू मार बाइक लूटी दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाममोबाइल व पांच सौ रुपये भी लूट ले गये अपराधीतरैया. थाना क्षेत्र के देवरिया पेट्रोल पंप के समीप गत रविवार कि रात बाइक चालक को रोक कर अपराधियों ने चाकू से वार कर बाइक लूट ली. इसके बाद वे […]
तरैया में चाकू मार बाइक लूटी दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाममोबाइल व पांच सौ रुपये भी लूट ले गये अपराधीतरैया. थाना क्षेत्र के देवरिया पेट्रोल पंप के समीप गत रविवार कि रात बाइक चालक को रोक कर अपराधियों ने चाकू से वार कर बाइक लूट ली. इसके बाद वे भागने में सफल रहे. बाइक चालक फरीदपुरा गांव निवासी भूषण सिंह बताये जाते हैं. जख्मी बाइक चालक का इलाज रेफरल अस्पताल, तरैया में हुआ. चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस संबंध में जख्मी श्री सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि तरैया बाजार से अपने घर बाइक से जा रहा था कि दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने पीछे से पेट्रोल पंप के पास हमला कर दिया. विरोध करने पर चाकू मार कर जख्मी कर बाइक, मोबाइल तथा पॉकेट से पांच सौ रुपये छीन कर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










