शक्षिा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Published at :11 Jan 2016 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
शक्षिा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल उर्दू शिक्षक की पदस्थापना की मांग कीदिघवारा. कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में बीते दिनों एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री अशोक कुमार चौधरी से मुलाकात कर नगर पंचायत के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शंकरपुर रोड, दिघवारा में उर्दू शिक्षक की पदस्थापना की मांग की […]

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल उर्दू शिक्षक की पदस्थापना की मांग कीदिघवारा. कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में बीते दिनों एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री अशोक कुमार चौधरी से मुलाकात कर नगर पंचायत के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शंकरपुर रोड, दिघवारा में उर्दू शिक्षक की पदस्थापना की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस नेता मो. एजाज खां ने शिक्षा मंत्री श्री चौधरी को बताया कि उक्त विद्यालय अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र में अवस्थित है एवं विद्यालय में लगभग 210 मुसलिम लड़कियां नामांकित हैं तथा उर्दू शिक्षक के अभाव में इन लड़कियों को संस्कृत पढ़ने की विवशता है. जिला पदाधिकारी, सारण को बार-बार आवेदन देने के बाद भी विद्यालय में उर्दू शिक्षक की पदस्थापना नहीं हो सकी है. उधर, प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद शिक्षा मंत्री श्री चौधरी ने उक्त विद्यालय में उर्दू शिक्षक की पदस्थापना का भरोसा दिलाया है. प्रतिनिधिमंडल में मो. अमजद अली, मो. जफर हुसैन, मो. साबिर खान व मो. जाकिर हुसैन आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन