मढ़ौरा की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Published at :10 Jan 2016 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
मढ़ौरा की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

मढ़ौरा की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंटनोट. फोटो नंबर 10 सीएचपी 14 है. कैप्सन होगा- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक अमनौर. प्रखंड के मध्य विद्यालय, शेखपुरा के खेल मैदान में रविवार को शक्तिमान क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मढ़ौरा की टीम ने 98 रन से जीत दर्ज कर कप पर कब्जा जमाया. मढ़ौरा की […]

विज्ञापन

मढ़ौरा की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंटनोट. फोटो नंबर 10 सीएचपी 14 है. कैप्सन होगा- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक अमनौर. प्रखंड के मध्य विद्यालय, शेखपुरा के खेल मैदान में रविवार को शक्तिमान क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मढ़ौरा की टीम ने 98 रन से जीत दर्ज कर कप पर कब्जा जमाया. मढ़ौरा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाये. जवाब में ओल्हनपुर की टीम 100 रन ही बना पायी. मैन ऑफ द सीरीज मढ़ौरा टीम के मुन्ना कुमार एवं मैन ऑफ द मैच मढ़ौरा टीम के ही आलोक कुमार को घोषित किया गया. मैच शुरू होने के पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने बारी-बारी से परिचय प्राप्त कर किया. उक्त मौके पर पूर्व प्रमुख सुनील राय, थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, तरैया थानाध्यक्ष अजय पासवान, भेल्दी थानाध्यक्ष खालिद अख्तर, प्रियरंजन सिंह युवराज, मुखिया लालबाबू राय, पूर्व मुखिया रमेश प्रसाद यादव, संतोष गुप्ता, निर्मल पांडेय उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन