अतक्रिमण कर सड़क बनाने की शिकायत

अतिक्रमण कर सड़क बनाने की शिकायत परसा. दिघवारा-भेल्दी पथ के चौड़ीकरण के क्रम में नारायणपुर ग्राम में संवेदक द्वारा निजी जमीन का अतिक्रमण करने को लेकर प्रखंड के नारायणपुर गांव निवासी राम प्रसाद सिंह ने डीएम को आवेदन देकर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है. आवेदन में बताया गया है कि पूर्व में […]
अतिक्रमण कर सड़क बनाने की शिकायत परसा. दिघवारा-भेल्दी पथ के चौड़ीकरण के क्रम में नारायणपुर ग्राम में संवेदक द्वारा निजी जमीन का अतिक्रमण करने को लेकर प्रखंड के नारायणपुर गांव निवासी राम प्रसाद सिंह ने डीएम को आवेदन देकर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है. आवेदन में बताया गया है कि पूर्व में परसा सीओ को आवेदन देकर गुहार लगायी थी, जिस पर पहल करते हुए सीओ अवधेश कुमार नेपाली ने दूरभाष पर संवेदक से संपर्क कर जमीन को मापी करा कर सड़क निर्माण कराने को कहा था. इस पर संवेदक ने भरोसा भी दिलाया था, लेकिन भूमि की मापी कराये बिना ही सड़क का निर्माण कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










