सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने निकाली महारैली

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने निकाली महारैली संवाददाता, छपरा (सारण)सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह को लेकर समहरणालय परिसर से शनिवार को महारैली निकाली गयी, जिसका शुभारंभ डीएम दीपक आनंद ने हरी झंडी दिखा कर किया और कहा कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी. आज-कल थोड़ी सी लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही है और जानमाल […]
सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने निकाली महारैली संवाददाता, छपरा (सारण)सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह को लेकर समहरणालय परिसर से शनिवार को महारैली निकाली गयी, जिसका शुभारंभ डीएम दीपक आनंद ने हरी झंडी दिखा कर किया और कहा कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी. आज-कल थोड़ी सी लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही है और जानमाल की क्षति हो रही है. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना सबका दायित्व है. सड़क सुरक्षा नियमों के पालन से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी, बल्कि सड़क जाम और असमय होनेवाली मौतों को भी कम किया जा सकता है. महारैली में दर्जनों स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राएं, स्काउट एंड गाइड के कडैटों ने भाग लिया. रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया और लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्याम किशोर, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी बीके शुक्ला आदि के अलावा दर्जनों स्कूल-कालेजों के प्राचार्य समेत काफी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.बिना हेलमेट के धराये 150 बाइकर्स पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के दौरान बिना हेलमेट के 150 बाइकर्स पकड़े गये और पुलिस द्वारा चालान काटा गया. एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, जिसमें बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा तीन लोडिंग सवार बाइक सवारों को पकड़ा गया. सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत यह अभियान पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा. खास कर ठंड के मौसम में बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सघन रूप से वाहन चेकिंग करने का सख्त निर्देश दिया गया है. थानेदार छात्रों को पढ़ायेंगे सड़क सुरक्षा नियमों का पाठ जिले के सभी थानों के थानेदार अपने-अपने क्षेत्र के सभी स्कूलों, कालेजों में एक-एक दिन जाकर सभी कक्षा के छात्रों को एक साथ सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ायेंगे व नियमों की जानकारी देंगे तथा छात्रों की समस्याएं भी सुनेंगे. साथ ही उनके समस्याओं के समाधान के लिए भी कदम उठायेंगे. अपने-अपने क्षेत्र के छात्रों को पुलिस अपना मित्र बना कर उनका विश्वास जीतने और अपना मोबाइल नंबर देकर किसी तरह की घटना, दुर्घटना होने पर सूचित करने के लिए अनुरोध करेंगे. छात्र-छात्राओं को थानेदार यह भी बतायेंगे कि पुलिस उनका मित्र है और हमेशा उनके सहयोग के लिए तैयार है. किसी भी तरह के अपराध होने पर सूचना देनेवाले छात्र-छात्राओं का नाम, पता गुप्त रखा जायेगा. छात्राओं को भी किसी तरह की परेशानी होने पर बेहिचक पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित करेंगे. सप्ताह में कम से कम प्रत्येक थानेदार एक-एक स्कूल कालेज में जाकर इसका आयोजन करेंगे. इसके लिए पहले से स्कूल कालेज के प्रधानाध्यापकों के साथ वार्ता कर कक्षा के आयोजन की तैयारी कर लेंगे. एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है और इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










