अपहरणकर्ता गिरफ्तार किशोरी बरामद

Published at :08 Jan 2016 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरणकर्ता गिरफ्तार किशोरी बरामद

रिविलगंज : थाना क्षेत्र के टेकनिवास स्टेशन के पास पुलिस ने गुरुवार को छापा मार कर एक माह पहले अपहृत एक किशोरी को बरामद कर लिया तथा उसका अपहरण करनेवाले युवक को धर दबोचा. किशोरी का अपहरण एक माह पहले कर लिया गया था. इस मामले में नामजद राजा नट को पुलिस ने गिरफ्तार किया […]

विज्ञापन

रिविलगंज : थाना क्षेत्र के टेकनिवास स्टेशन के पास पुलिस ने गुरुवार को छापा मार कर एक माह पहले अपहृत एक किशोरी को बरामद कर लिया तथा उसका अपहरण करनेवाले युवक को धर दबोचा. किशोरी का अपहरण एक माह पहले कर लिया गया था. इस मामले में नामजद राजा नट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

जलालपुर गांव निवासी किशोरी की मां ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने गिरफ्तार युवक तथा किशोरी को पेशी के लिए कोर्ट भेज दिया है. एएसआइ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है और किशोरी की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन