फर्जी टीटीइ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2016 2:06 AM (IST)
विज्ञापन

जीआरपी ने रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेशी के लिए सोनपुर भेजा छपरा (सारण) : पूर्वोतर रेलवे के छपरा जंक्शन पर अाम्रपाली एक्सप्रेस में यात्रियों से अवैध वसूली करते हुए पकड़े गये फर्जी टीटीइ को जीआरपी ने गुरुवार को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेशी के लिए सोनपुर भेज दिया. आरपीएफ के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा […]
विज्ञापन
जीआरपी ने रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेशी के लिए सोनपुर भेजा
छपरा (सारण) : पूर्वोतर रेलवे के छपरा जंक्शन पर अाम्रपाली एक्सप्रेस में यात्रियों से अवैध वसूली करते हुए पकड़े गये फर्जी टीटीइ को जीआरपी ने गुरुवार को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेशी के लिए सोनपुर भेज दिया. आरपीएफ के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के आवेदन पर फर्जी टीटीइ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा इसकी जांच की जा रही है.
रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार फर्जी टीटीइ सीवान जिले के महाराजगंज थाना अंतर्गत रिसौवरा गांव के स्व परमहंस प्रसाद का पुत्र शैलेंद्र कुमार है, जो अाम्रपाली एक्सप्रेस में फर्जी तरीके से टिकट जांच करने के नाम यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा था. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने छापेमारी कर फर्जी टीटीइ को गिरफ्तार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










