दिघवारा बाजार में ठंड लगने से वृद्ध की मौत

Published at :31 Dec 2015 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
दिघवारा बाजार में ठंड लगने से वृद्ध की मौत

दिघवारा बाजार में ठंड लगने से वृद्ध की मौत दिघवारा. थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में गुरुवार की शाम एक वृद्ध व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के फतेहपुर सरसिसई गांव निवासी 55 वर्षीय रामानंद चौरसिया के रूप में हुई है. मिली जानकारी के […]

विज्ञापन

दिघवारा बाजार में ठंड लगने से वृद्ध की मौत दिघवारा. थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में गुरुवार की शाम एक वृद्ध व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के फतेहपुर सरसिसई गांव निवासी 55 वर्षीय रामानंद चौरसिया के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त व्यक्ति हाजीपुर से बसतपुर निवासी व रिश्ते में समधी जयंत्री भगत के यहां आ रहे थे, मगर दिघवारा ढाले से बाजार होकर बसतपुर जाने के क्रम में ही उन्हें ठंड लग गयी एवं सड़क पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद रिश्तेदार शव को अपने घर ले गये. अंचलाधिकारी अजय शंकर ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी प्राप्त की. वहीं, सीआइ को मृत्यु से संबंधित रिपोर्ट भेजने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन