उपप्रमुख की हत्या का आरोपित मुन्ना ठाकुर गिरफ्तार

उपप्रमुख की हत्या का आरोपित मुन्ना ठाकुर गिरफ्तारकई अन्य मामलों में भी है आरोपितडेढ़ दशक से सक्रिय मुन्ना की पटना में हुई गिरफ्तारी चार वर्षों से चल रहा था फरारनोट: फोटो नंबर 31 सी.एच.पी 2 है कैप्सन होगा- अमनौर थाने में गिरफ्तारी की जानकारी देते एसडीपीओ संवाददाता, मढ़ौरा/अमनौरउपप्रमुख सिद्धेश्वर दीक्षित हत्याकांड के मुख्य आरोपित विजय […]
उपप्रमुख की हत्या का आरोपित मुन्ना ठाकुर गिरफ्तारकई अन्य मामलों में भी है आरोपितडेढ़ दशक से सक्रिय मुन्ना की पटना में हुई गिरफ्तारी चार वर्षों से चल रहा था फरारनोट: फोटो नंबर 31 सी.एच.पी 2 है कैप्सन होगा- अमनौर थाने में गिरफ्तारी की जानकारी देते एसडीपीओ संवाददाता, मढ़ौरा/अमनौरउपप्रमुख सिद्धेश्वर दीक्षित हत्याकांड के मुख्य आरोपित विजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना ठाकुर को गिरफ्तार करने में पुलिस ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. करीब एक दर्जन से अधिक हत्या, लूट, रंगदारी के मामलों में चार वर्षों से मुन्ना ठाकुर फरार चल रहा था. अंतरप्रांतीय आपराधिक गिरोह के सरगना मुन्ना ठाकुर की गिरफ्तारी से कई मामलों को सुलझाने में पुलिस को सहूलियत होगी. करीब डेढ़ दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय मुन्ना को पटना से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उपप्रमुख सिद्धेश्वर दीक्षित हत्या मामले में मुन्ना ठाकुर वांटेड है. 23 दिसंबर की रात में उपप्रमुख की गोली मार कर मिर्जापुर बाजार के पास हत्या की गयी थी. इस मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है. गिरफ्तार अंतरप्रांतीय सरगना मुन्ना ठाकुर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नेथुआ गांव का निवासी है. इसके खिलाफ पहले से एक दर्जन अपराधिक मामले स्थानीय थाने में दर्ज हैं. मुन्ना ठाकुर के खिलाफ बनियापुर थाने में एक मामला दर्ज है. मढ़ौरा थाने में सात मामले लंबित हैं. सभी मामले हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और लूटपाट के हैं. इस मौके पर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राम सिद्धेश्वर आजाद भी मौजूद थे.इनकी है तलाशउपप्रमुख हत्याकांड में मिर्जापुर ताल पुरैना गांव के दिनेश सिंह, वीरन सिंह, विश्वनाथ महतो, पारस महतो की अभी तलाश जारी है. इस मामले में गिरफ्तार मुन्ना ठाकुर से मिली जानकारी के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ ने दावा किया कि फरार अपराधियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.इन मामले में है वांटेड-मढ़ौरा कांड संख्या 175/2000-बनियापुर कांड 70/2001-मढ़ौरा कांड संख्या-88/2003-मढ़ौरा कांड संख्या- 148/2004-मढ़ौरा कांड संख्या-120/2005-मढ़ौरा कांड संख्या-108/07-मढ़ौरा कांड संख्या-142/2006-मढ़ौरा कांड संख्या-210/2007खास बातें -मुन्ना ठाकुर के खिलाफ चलाया जायेगा स्पीडी ट्रायल -सभी लंबित मामलों में चार्जशीट की जांच तेज -अन्य जिला व राज्य में दर्ज मामलों को जुटाया जा रहा है आंकड़ा -मुन्ना ठाकुर दागियों की सूची में है शामिल -मुन्ना ठाकुर को गिरफ्तार करनेवाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










