प्रधानमंत्री ने बढ़ाया मान : मोदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2015 3:24 AM (IST)
विज्ञापन

एकमा : बिहार में भाजपा को यदि जनता 15 वर्ष का मौका दे, तो दूध, दही की गंगा बहा दूंगा. नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है. उक्त बातें सुशील कुमार मोदी ने जज साहब के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि जनता […]
विज्ञापन
एकमा : बिहार में भाजपा को यदि जनता 15 वर्ष का मौका दे, तो दूध, दही की गंगा बहा दूंगा. नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है. उक्त बातें सुशील कुमार मोदी ने जज साहब के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि जनता से भाजपा के साथ नीतीश को सरकार चलाने के लिए वोट दिया था, ताकि जंगलराज का पुन: आगमन न हो.
परंतु, नीतीश ने लालू प्रसाद से गले मिल कर पुन: बिहार में जंगलराज कायम कर दिया. लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू तथा ऋषि, मुनियों को गौ मांस खाने की बात कह असभ्य भाषा का प्रयोग करते हैं. ऐसे व्यक्तित्व की राजनीति में कोई जगह नहीं. केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि लालू तथा नीतीश सरकार में गरीबों को राशन की जगह भाषण एवं आश्वासन भर मिला है. लालू ने यादव के नाम पर राजनीति कर सिर्फ यादवों का शोषण किया है.
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कुरसी दिलानेवाली भाजपा को भी उन्होंने नहीं बख्शा. दोनों नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी कामेश्वर सिंह मुन्ना के पक्ष में मतदान करने की अपील की. अध्यक्षता जीतेंद्र सिंह ने की. संचालन सवलिया तिवारी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










