हत्याकांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Author Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन
हत्याकांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तिलक समारोह के दौरान चाकूबाजी में हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

तरैया.

थाना क्षेत्र के अंधरबाड़ी डुमरी गांव में तिलक समारोह के दौरान चाकूबाजी में हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा-2 मसरख संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने लगातार छापेमारी कर मुख्य अभियुक्त डुमरी के राकेश साह के पुत्र रोहित साह को गिरफ्तार किया. वहीं इस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. रोहित साह पर तरैया थाना कांड में मामला दर्ज है. बता दें कि डुमरी गांव निवासी महंत दास के बेटे का तिलक छपरा के नेवाजी टोला से आया हुआ था. जिसमें दुल्हन के फुफेरे भाई दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयुग पार गांव निवासी बीरबल प्रसाद तिलक समारोह में आया हुआ था. जहां आंधी-पानी में भींगने के मामूली विवाद में डुमरी गांव निवासी रोहित साह ने ताबड़तोड़ चाकू की वार से बीरबल प्रसाद को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. बीरबल का इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत हो गयी. वहीं बीच-बचाव करने में दूल्हे के भाई शंकर दास भी घायल हो गया था. जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद एसडीपीओ संजय कुमार सुधांशु, थानाध्यक्ष धीरज कुमार व फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन