भांजी श्रेयसी सिंह के मंत्री बनने पर प्रखंड में खुशी का माहौल

Author Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन
भांजी श्रेयसी सिंह के मंत्री बनने पर प्रखंड में खुशी का माहौल

श्रेयसी सिंह को उद्योग और खेल विभाग की जिम्मेदारी मिलने से इसुआपुर प्रखंड के शामकौरियां गांव समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है. शामकौरियां गांव श्रेयसी सिंह का ससुराल है…

विज्ञापन

इसुआपुर.

बिहार मंत्रिमंडल के गुरुवार को हुए विस्तार में सारण जिले को भले प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व नहीं मिला, लेकिन अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज व विधायक श्रेयसी सिंह को उद्योग और खेल विभाग की जिम्मेदारी मिलने से इसुआपुर प्रखंड के शामकौरियां गांव समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है. श्रेयसी सिंह का ननिहाल शामकौरियां गांव में होने के कारण ग्रामीण इस उपलब्धि को प्रखण्ड का गौरव मान रहे हैं. श्रेयसी सिंह की माता व पूर्व सांसद पुतुल सिंह का मायका शामकौरियां गांव में है. मंत्री बनने की सूचना मिलते ही गांव में उत्सव जैसा माहौल है. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. श्रेयसी सिंह के मामा व सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी उमाशंकर सिंह का परिवार वर्तमान में गांव से बाहर रहता है. जबकि उनके चचेरे मामा नंदकिशोर सिंह उर्फ नंदन सिंह गांव में ही रहते हैं. नंदन सिंह ने कहा कि भांजी को बिहार सरकार में महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी मिलना पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है. मंत्री बनाए जाने पर विधायक जनक सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्षा प्रियंका सिंह, जिला पार्षद छविनाथ सिंह, भाजपा नेता धीरज सिंह, रणवीर सिंह, पूर्व मुखिया राज किशोर सिंह, मुखिया धनंजय पांडेय, प्रबोध सिंह, पूर्ब फौजी एमडी वारिस,कुंवर सोनू सिंह, डॉ ददन प्रसाद सिंह एवं बद्री नारायण सिंह समेत कई लोगों ने उन्हें बधाईयां दी है.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन