बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी
Author Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन

बिहार सरकार के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और नरकटियागंज के विधायक संजय पाण्डेय ने शुक्रवार को बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की.
विज्ञापन
सोनपुर.
बिहार सरकार के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और नरकटियागंज के विधायक संजय पाण्डेय ने शुक्रवार को बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. शिक्षा मंत्री बनने के बाद मंदिर में उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. मंदिर के गर्भगृह में मुख्य अर्चक सुशील चन्द्र शास्त्री व पवन शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी. इसके पश्चात भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला ने भी उन्हें धार्मिक पुस्तक और अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया. बाबा के चरणों में नतमस्तक होने के बाद मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा बाबा हरिहरनाथ के चरणों में मुझे शांति शक्ति और भक्ति का प्रसाद मिला है. उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जे.पी. नड्डा और नितिन नवीन के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, राकेश कुमार सिंह, सुनील दुबे, नरेशू सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रियांशु ब्रह्मर्षि, पुष्पेंद्रु उपाध्याय, मिथलेश कुमार सिंह, अनिल सिंह, अजय तिवारी, कमलेश कुमार सिंह और मनीष सिंह बबलू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










