अमीर-गरीब की खाई को पाटना चाहते हैं मोदी : रामविलास

Published at :19 Oct 2015 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
अमीर-गरीब की खाई को पाटना चाहते हैं मोदी : रामविलास

अमीर-गरीब की खाई को पाटना चाहते हैं मोदी : रामविलास मांझी व दरियापुर में कीं चुनाव सभाएंसमाज तोड़ने की लड़ाई लड़ रहे हैं महागंठबंधन के नेतापूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव के पुत्र हुए लोजपा में शामिल नोट. फोटो नंबर 19 सीएचपी 23 है. कैप्सन होगा- सभा में उपस्थित रामविलास, भूपेंद्र, केशव व अन्य संवाददाता, मांझी/दरियापुरमहागंठबंधन […]

विज्ञापन

अमीर-गरीब की खाई को पाटना चाहते हैं मोदी : रामविलास मांझी व दरियापुर में कीं चुनाव सभाएंसमाज तोड़ने की लड़ाई लड़ रहे हैं महागंठबंधन के नेतापूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव के पुत्र हुए लोजपा में शामिल नोट. फोटो नंबर 19 सीएचपी 23 है. कैप्सन होगा- सभा में उपस्थित रामविलास, भूपेंद्र, केशव व अन्य संवाददाता, मांझी/दरियापुरमहागंठबंधन के नेता समाज तोड़ने की लड़ाई लड़ रहे हैं. वहीं, एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी अमीर-गरीब की खाई पाट कर अंधेरे में रोशनी जलाने चले हैं. उक्त बातें केंद्रीय मंत्री व लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने मांझी के नरपलिया बाजार के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने दलितों व महादलितों को लड़ा कर समाज को कई भागों में बांट दिया. लालू प्रसाद शिक्षा की बात करते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री रहते ही अपने बेटे को नहीं पढ़ा सके, तो बिहार की जनता को क्या पढ़ायेंगे. उनका एक हाथ सामने वाले के पैर पर, तो दूसरा हाथ गरदन पर रहता है. हमारी लड़ाई गरीबों की लड़ाई है. 2005 में अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री बनाने की मांग मैंने की थी, लेकिन लालू-नीतीश ने पूरा नहीं होने दिया. उन्होंने गुजरात में पटेल समुदाय के आरक्षण संबंधी मांग को गैरवादी बताते हुए कहा कि पटेल समुदाय संपन्न हैं, उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा. वहीं, भाजपा के प्रभारी व सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि लालू प्रसाद ने अगर कुछ किया है, तो जनता को बताएं. लालू गायब करने में माहिर है. मुख्यमंत्री रहते समय बिहार की खजाना को गायब किया. शिक्षा, रोजगार और कानून को भी गायब कर दिया. 2002 में क्रिकेट के उपाध्यक्ष बने, तो बिहार से क्रिकेट भी गायब हो गया. अब वे नीतीश कुमार को गायब करने में लगे हुए हैं. सभा में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह तथा पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव के पुत्र इ प्रेमनाथ यादव ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की. सभा को प्रत्याशी केशव सिंह के अलावा मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद बीबी पटेल, सुजीत कुमार पुरी, ओमप्रकाश सिंह योगिया, मीना सिंह, शारदानंद सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, गाया साह आदि ने संबोधित किया. अध्यक्षता शारदानंद सिंह ने की. संचालन अनिल कुमार पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन देव कुमार सिंह ने किया. दरियापुर संवाददाता के अनुसार, लोजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने रामविलास व भूपेंद्र यादव पहुंचे तथा सभा को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन