25 को मढ़ौरा आयेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Published at :17 Oct 2015 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
25 को मढ़ौरा आयेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

छपरा (सारण) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्तूबर को मढ़ौरा आयेंगे. वह एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे. मढ़ौरा स्थित आइटीआइ के प्रांगण में सभा का आयोजन होगा. स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के हवाले से राज्य परिषद् सदस्य राकेश कुमार सिंह तथा भाजपा के इ सत्येंद्र […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्तूबर को मढ़ौरा आयेंगे. वह एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे. मढ़ौरा स्थित आइटीआइ के प्रांगण में सभा का आयोजन होगा. स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के हवाले से राज्य परिषद् सदस्य राकेश कुमार सिंह तथा भाजपा के इ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर पार्टी के जिला व राज्य स्तर के नेता तैयारी में जुट गये.

नेताद्वय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री रूडी के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जल्द ही बैठक होगी. सभा में सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी शामिल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन