पाठशाला की जगह खोली गयी मधुशाला : शाहनवाज

Published at :17 Oct 2015 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
पाठशाला की जगह खोली गयी मधुशाला : शाहनवाज

एकमा : जिस तरह सूर्य का उगना तय है, उसी प्रकार कमल का खिलना भी तय है. बिहार की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और इस बार बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. उक्त बातें भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने एकमा के जज साहब के मैदान में चुनाव सभा […]

विज्ञापन

एकमा : जिस तरह सूर्य का उगना तय है, उसी प्रकार कमल का खिलना भी तय है. बिहार की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और इस बार बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. उक्त बातें भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने एकमा के जज साहब के मैदान में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहीं. लालू और नीतीश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक समय था, जब दोनों एक-दूसरे के लिए बुरे थे.

आज एक छोटा भाई, तो एक बड़ा भाई बन बैठे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने को चंदन तथा लालू प्रसाद को सांप की परिभाषा थी. वे जिस दिन गले मिले, उसी दिन बिहार में एनडीए की सरकार बननी तय हो गयी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने विद्यालय की जगह नीतीशालय एवं पाठशाला की जगह मधुशाला खोल दी. उन्होंने कहा, भाजपा को फिरकापरस्त बताया जाता है, परंतु भाजपा की नजर एवं नजरिया एक है.

यदि ऐसा नहीं होता, तो मैं भाजपा का प्रवक्ता नहीं होगा. लालू प्रसाद चुनाव के मौसम में मुसलमानों से ईद की तरह गले मिलते हैं, ओबैसी, लालू और नीतीश समाज को तोड़ते हैं, परंतु शाहनवाज भाजपा का फेवीकॉल समाज को जोड़ने का काम करता है. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार कामेश्वर मुन्ना को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया. वहीं केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि छपरा पूरे देश की राजनीति पाठशाला है. जब भी सत्ता परिवर्तन का आवश्यकता हुई, छपरा के लालों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

उन्होंने कहा कि हमें पता नहीं था कि हमारी मदद से नीतीश कुमार सीएम की कुरसी पर बैठे और पीएम बनने का सपना देखने लगे. नीतीश कुमार ने पिछड़ों को अति पिछड़ा और दलितों को महादलित में बांटने का काम किया है. लालू प्रसाद के बैकवर्ड-फाॅरवर्ड एजेंडे को जनता बखूबी समझ गयी है. एनडीए के पक्ष में हवा पूरे देश में है. बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है. नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था लचर हो गया है. विकास के लिए कानून व्यवस्था का सुदृढ़ होना जरूरी है. अध्यक्षता परमेश्वर सिंह ने की. मंच संचालन अवधेश पांडेय ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन