चिकत्सिक गये वीआइपी ड्यूटी पर, ओपीडी राम भरोसे

Published at :17 Oct 2015 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
चिकत्सिक गये वीआइपी ड्यूटी पर, ओपीडी राम भरोसे

चिकित्सक गये वीआइपी ड्यूटी पर, ओपीडी राम भरोसेएक दिन में लगायी गयीं 30 मेडिकल टीमेंसंवाददाता, छपरा (सारण)चिकित्सक गये वीआइपी ड्यूटी में, आउटडोर चल रहा है राम भरोसे. आपातकालीन में किसी तरह मरीजों का उपचार हो पा रहा है. विधानसभा चुनाव में प्रचार करने आ रहे केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य दलों के राष्ट्रीय नेताओं, स्टार […]

विज्ञापन

चिकित्सक गये वीआइपी ड्यूटी पर, ओपीडी राम भरोसेएक दिन में लगायी गयीं 30 मेडिकल टीमेंसंवाददाता, छपरा (सारण)चिकित्सक गये वीआइपी ड्यूटी में, आउटडोर चल रहा है राम भरोसे. आपातकालीन में किसी तरह मरीजों का उपचार हो पा रहा है. विधानसभा चुनाव में प्रचार करने आ रहे केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य दलों के राष्ट्रीय नेताओं, स्टार प्रचारकों के काफिले में प्रोटोकॉल ड्यूटी के लिए प्रतिदिन काफी संख्या में चिकित्सकों को प्रतिनियुक्त किया जा रहा है. सरकारी नियमों के अनुसार, विशिष्ट जनों के कार्यक्रम स्थल तथा भ्रमण के दौरान मेडिकल टीम को प्रतिनियुक्त करना है. 30 मेडिकल टीमें प्रतिनियुक्तजिले के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को 30 मेडिकल टीमों की प्रतिनियुक्ति की गयी. 30 टीमों को एंबुलेंस के साथ लगाया गया. 30 मेडिकल टीमों में 150 से अधिक चिकित्साकर्मी लगाये गये. केवल चिकित्सकों की संख्या 60 से अधिक थी. सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और रेफरल अस्पतालों के भी चिकित्सक मेडिकल टीम में भेज दिये गये. इस वजह से आउटडोर में चिकित्सकों की कमी हो गयी और मरीजों को उपचार कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा. सुरक्षा कर्मियों ने किया मॉक ड्रीलचुनाव सभा को संबोधित करने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को सारण जिले में आयी थीं, उसके पहले रात में श्रीमती गांधी के सुरक्षा कर्मियों ने सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष का मॉक ड्रिल किया और व्यवस्था की जांच-परख की. इस दौरान अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्साकर्मियों की कार्यप्रणाली की जांच की. इसको लेकर अस्पताल प्रशासन काफी परेशान रहा. इनके काफिले में लगाये गये चिकित्साकर्मीभाजपा नेताओं व केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडूभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंहकांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधीमुख्यमंत्री नीतीश कुमारझारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दासभाजपा नेता व सांसद मनोज तिवारीकेंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडीपरेशान रहे मरीजवीआइपी ड्यूटी में चिकित्सकों को लगाये जाने से मरीज खासे परेशान रहे. सर्जन तथा फिजिशियनों का घोर अभाव रहा. सभी फिजिशियन एवं सर्जनों को मेडिकल टीम में प्रतिनियुक्त किया गया था. ओपीडी में फिजिशियन तथा सर्जन से उपचार कराने के लिए आनेवाले मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा. क्या कहते हैं अधिकारीविशिष्ट जनों के काफिले और सभा स्थल पर मेडिकल टीम भेजने का प्रावधान है. सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में 30 स्थानों पर वीआइपी ड्यूटी में मेडिकल टीमों को लगाया गया. इस वजह से ओपीडी में चिकित्सकों की कमी हो गयी. डॉ शंभुनाथ सिंह उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, छपरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन