भक्तों से गुलजार दिखा आमी का अंबिका मंदिर

भक्तों से गुलजार दिखा आमी का अंबिका मंदिर मां के स्कंदमाता रूप की पूजा कीभगवान भोलेनाथ की विशालकाय मूर्ति पर भक्तों ने किया जलाभिषेकनोट: फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, दिघवाराप्रखंड के शक्तिपीठ स्थल अंबिका भवानी मंदिर में नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी एवं दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं […]
भक्तों से गुलजार दिखा आमी का अंबिका मंदिर मां के स्कंदमाता रूप की पूजा कीभगवान भोलेनाथ की विशालकाय मूर्ति पर भक्तों ने किया जलाभिषेकनोट: फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, दिघवाराप्रखंड के शक्तिपीठ स्थल अंबिका भवानी मंदिर में नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी एवं दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की उपस्थिति से दिन भर मंदिर परिसर गुलजार दिखा. सुबह चार बजे से मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिसर में अवस्थित स्थानों पर बैठ कर विधिवत तरीके से दुर्गा सप्तशती का पाठ पूरा किया एवं मां के शक्ति रूप की उपासना की. पाठ संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने मां की आरती की, फिर उनके पिंडी रूप के दर्शन भी किये. मंदिर परिसर में अवस्थित भगवान भोलेनाथ की विशालकाय मूर्ति पर हजारों भक्तों ने जलाभिषेक भी किया. मंदिर के चप्पे-चप्पे पर श्रद्धालु पूजा-पाठ में तल्लीन दिखे एवं हर उम्र के लोगों ने आस्था भाव केे साथ मां के दरबार में हाजिरी लगाकर खुशहाली की कामना की. वहीं, क्षेत्रों में पाठ करनेवाले श्रद्धालुओं ने मां के पांचवें रूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की एवं विधिवत तरीके से सात्विक भोजन ग्रहण किया. उधर, देर रात मंदिर में आयोजित रात्रि आरती में हजारों नर-नारियों ने हिस्सा लिया. मंदिर के स्वयंसेवक भक्तों के बीच प्रसाद वितरित करते नजर आये. पांचवें दिन आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










