हटा अतिक्रमण, अब जाम से मिलेगा छुटकारा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Aug 2015 11:46 PM (IST)
विज्ञापन

छपरा : अतिक्रमण हटाओ अभियान सप्ताह के तहत शुक्रवार को नगरपालिका चौक से श्रीनंदन पथ होते हुए बसस्टैंड तक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. सदर सीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गयी. सड़क किनारे दुकान लगानेवाले अपना सामान लेकर भागते हुए नजर आये. ठेला-खोमचावालों में […]
विज्ञापन
छपरा : अतिक्रमण हटाओ अभियान सप्ताह के तहत शुक्रवार को नगरपालिका चौक से श्रीनंदन पथ होते हुए बसस्टैंड तक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.
सदर सीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गयी. सड़क किनारे दुकान लगानेवाले अपना सामान लेकर भागते हुए नजर आये. ठेला-खोमचावालों में भगदड़ मच गयी. दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर बनाये गये शेड, छज्जे आदि को जेसीबी से प्रशासन ने तोड़वाया.
सड़क किनारे बाइक खड़ा करनेवाले दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि दुबारा वाहन खड़ा करने पर जुर्माना लगेगा. इस अभियान में नगर थाना तथा भगवान बाजार की पुलिस के अलावा नगर पर्षद के कर्मियों ने भी भाग लिया.स्टेशन रोड में भी चला अभियान : भगवान बाजार चौक से लेकर छपरा जंकशन जानेवाली स्टेशन रोड को भी अतिक्रमणमुक्त कराया गया.
दारोगा राय चौक से भरत मिलाप चौक होते हुए भगवान बाजार चौक तक अतिक्रमण हटवाया गया.एनएच-19 के किनारे कई टोल संचालकों द्वारा अतिक्रमण कर कराये गये निर्माण को भी ध्वस्त किया गया. स्टेशन रोड में लगाये जाने वाले ठेला-खोमचा वालों को चेताया गया कि दुबारा अतिक्रमण करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान सप्ताह शुरू हुआ है. इस अभियान के तहत थाना चौक से साहेबगंज होते हुए मौना चौक और मौना चौक से नगरपालिका चौक तक अतिक्रमण हटाया गया.इसके बाद नगरपालिका चौक से श्रीनंदन पथ होते हुए बसस्टैंड और स्टेशन रोड में यह अभियान चलाया गया.
विजय कुमार सिंह, सीओ, छपरा सदर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










