ट्रेन से कट कर मरनेवालों में छपरा का राजकुमार भी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2015 11:50 PM (IST)
विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल के प्लेटफॉर्म नंबर चार के पश्चिमी छोर पर ट्रेन से कट पांच लोगों की हुई मौत में एक सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी स्व ब्रदी सिंह का बड़ा पुत्र राजकुमार सिंह भी था. पटना के मीठापुर स्थित विद्युत पावर ग्रिड में ठेकेदार के […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल के प्लेटफॉर्म नंबर चार के पश्चिमी छोर पर ट्रेन से कट पांच लोगों की हुई मौत में एक सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी स्व ब्रदी सिंह का बड़ा पुत्र राजकुमार सिंह भी था. पटना के मीठापुर स्थित विद्युत पावर ग्रिड में ठेकेदार के यहां कार्यरत राजकुमार बुधवार की संध्या अपने पैतृक घर से बस द्वारा पटना के लिए गया था.
वह स्टेशन पार कर रहा था कि तभी एक बच्च ट्रैक पर गिर पड़ा और उसे बचाने के लिए बच्चे की मां और बहनों के साथराजकुमार भी जुट गया, तभी इस्लामपुर-पटना इएमयू की चपेट में सभी आ गये. राजकुमार के सिर में गहरी चोट लगी और तत्काल मौत हो गयी. गुरुवार की सुबह जब शव गांव आया, तो परिजनों के रोने से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










