एक लाख की आबादी होगी लाभान्वित

Published at :26 Aug 2015 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
एक लाख की आबादी होगी लाभान्वित

छपरा : दिघवारा के दियारा से लेकर पटना के दानापुर तक के गंगा तटीय इलाके को मेरिन ड्राइव की तरह चमकाने का केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का वादा अब साकार हो जायेगा. सोमवार को दियारा क्षेत्र के विद्युतीकरण के पायलट प्रोजेक्ट के शुरू होने की घोषणा से इलाके के लोगों में खुशी की लहर […]

विज्ञापन

छपरा : दिघवारा के दियारा से लेकर पटना के दानापुर तक के गंगा तटीय इलाके को मेरिन ड्राइव की तरह चमकाने का केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का वादा अब साकार हो जायेगा.

सोमवार को दियारा क्षेत्र के विद्युतीकरण के पायलट प्रोजेक्ट के शुरू होने की घोषणा से इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है.

इस पायलट प्रोजेक्ट से सारण पाटलिपुत्र की छह पंचायतों, जिनमें अकिलपुर, पातालपुर, मानसपुर, पानापुर, गंगहरा और कासिमचक के दिलीपचक, पानापुर, कासिमचक, हरसमचक, जाफरपुर, विशुनपुर, केदालपुर, पतलापुर, गंगाहारा, नया पानापुर, अदलिया गांव, देवीचन टोला, ब्रजेश माधवपुर, नया टोला, बिचला टोला, सिंघरौली, हबासपुर, शंकरपुर, शंकरपट्टी, पछियारी गंगहरा, पश्चिमीबधी, नून टोली, बनवारीचक, हेतलपुर, मुर्गीयाचक, रमसापुर, सहलली, दुधिया, अकीलपुर, मकसुदपुर, बाकरपुर, खुटहां, बेरीबारिचक, दियारा रसूलपुर, मोहम्मदपुर एवं गरीब पट्टी के कुल 36 गांवों की लगभग एक लाख की आबादी लाभान्वित होगी.

विकास के प्रति प्रतिबद्धता से मिली सफलता: लोकसभा चुनाव के दरम्यान मंत्री श्री प्रताप सड़क के अभाव में हेलीकॉप्टर द्वारा इलाके के दौरे के क्रम में हालात से रू-ब-रू हुए. उन्होंने मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस क्षेत्र के विद्युतीकरण का वादा लोगों से किया.

लोकसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने इस दिशा में प्रयास शुरू किया, तो पाटलिपुत्र के सांसद व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव भी सहयोग में शामिल हो गये. श्री रूडी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार के विकास के प्रति प्रतिबद्धता के फलस्वरूप यह सफलता मिली.

बनेंगे दो सब स्टेशन

दियारा क्षेत्र को रोशन करने के लिए दो विद्युत सब स्टेशनों से पावर सप्लाइ की जायेगी, जिनकी क्षमता 132 केवीए की होगी.

वहीं, रोड के साथ-साथ 11 केवीए की वायरिंग की जायेगी, जो गांवों तक बिजली पहुंचायेगी. पर्याप्त संख्या में ट्रांसफॉर्मर लगेंगे. इन सब कार्यो के लिए छह सौ करोड़ रुपये निर्गत किये गये हैं.

दियारा के इन इलाकों में विद्युतीकरण की योजना सफल होने पर इसी तर्ज पर अन्य दियारों व कच्छार के इलाकों को विद्युत से आच्छादित करने की योजना चलायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन