मानक के अनुरूप काम नहीं करने का परिणाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2015 11:23 PM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : समाज कल्याण विभाग के निदेशक सह उपाध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण समिति ने विभाग द्वारा छपरा में संचालित बाल गृह को आगामी एक सितंबर से बंद करने का निर्देश दिया है. विभागीय निदेशक इमामुद्दीन ने इस संबंध में संचालक संस्था डॉ बीआर आंबेडकर हरिजन कल्याण परिषद् के सचिव को प्रेषित पत्र में लिखा […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : समाज कल्याण विभाग के निदेशक सह उपाध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण समिति ने विभाग द्वारा छपरा में संचालित बाल गृह को आगामी एक सितंबर से बंद करने का निर्देश दिया है.
विभागीय निदेशक इमामुद्दीन ने इस संबंध में संचालक संस्था डॉ बीआर आंबेडकर हरिजन कल्याण परिषद् के सचिव को प्रेषित पत्र में लिखा है कि बाल गृह में व्याप्त अनियमितता एवं आइसीपीएस के निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन नहीं करने के कारण इसे बंद किया जा रहा है.
इस संबंध में विभागीय स्तर पर बार-बार पत्रचार के बावजूद आपके द्वारा बरती जा रही उदासीनता, लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता व इस बाल गृह के संचालन में सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है.
उधर, जिला बाल संरक्षण समिति के सहायक निदेशक ने बाल गृह के सभी बच्चों एवं सामग्रियों को वापस करने का निर्देश भी संस्था के सचिव को दिया.
मालूम हो कि इस बाल गृह में अनियमितता व बच्चों की परेशानी को लेकर बच्चों द्वारा तोड़-फोड़ करने, मारपीट तथा तीन-चार दिन पूर्व बच्चों का पलायन व बाल गृह के संचालन में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर डीएम दीपक आनंद के अलावा बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक तथाजुवनाइल बोर्ड के सदस्यों द्वारा विभाग को रिपोर्ट की गयी थी. रिपोर्ट में इसे बंद करने की अनुशंसा की गयी थी.
इसके बाद भी डीएम व कमेटी द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट में विभागीय निदेशक ने भुगतान में अनियमितता, मनमाने ढंग से कर्मियों की अनुपस्थिति, फर्जी तरीके से मानदेय भुगतान आदि मामलों को गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की.
उधर, जिला बाल संरक्षण समिति समाज कल्याण विभाग के निदेशक के आलोक में तत्काल इन बच्चों को बाल गृह से खुला आश्रय में स्थानांतरित करने की जरूरत जतायी गयी. पत्र की प्राप्ति सारण के डीएम तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निदेशक ने भेजी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










