तरैया में आटा लदा ट्रक पलटा, चालक बचा

Published at :24 Aug 2015 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
तरैया में आटा लदा ट्रक पलटा, चालक बचा

तरैया : प्रखंड के गंडार पुल के समीप सोमवार की सुबह आटा लदा ट्रक पलट गया. गाड़ी पलटने से चालक बाल-बाल बच गया. ट्रक पर तरैया के व्यवसायियों का आटा लदा था. आटा लदा ट्रक यूपी के देवरिया से तरैया के लिए चला था कि अनियंत्रित होकर गाड़ी पुल के समीप पलट गयी. सूचना पाकर […]

विज्ञापन
तरैया : प्रखंड के गंडार पुल के समीप सोमवार की सुबह आटा लदा ट्रक पलट गया. गाड़ी पलटने से चालक बाल-बाल बच गया.
ट्रक पर तरैया के व्यवसायियों का आटा लदा था. आटा लदा ट्रक यूपी के देवरिया से तरैया के लिए चला था कि अनियंत्रित होकर गाड़ी पुल के समीप पलट गयी. सूचना पाकर तरैया के व्यवसायी दूसरी गाड़ी ले कर गये और आटा उठा कर लाये.
इस दौरान बारिश से आटा भीग कर खराब भी हो गया. चालक कुंदन कुमार ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक चढ़ कर आ रहा था. उससे बचने के क्रम में ट्रक पलट गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन