वाहन लुटेरा गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Published at :23 Aug 2015 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन लुटेरा गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

बनियापुर : अंतरप्रांतीय वाहन लुटेरा गिरोह के सदस्य कुख्यात दिलीप राम को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव अमाव से गिरफ्तार किया. उक्त वाहन चोर की गिरफ्तारी चार दिन पूर्व खैरा थाना क्षेत्र में गिरफ्तार मिथिलेश कुमार राय के दिये बयान पर हुई. थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने बताया कि उक्त वाहन चोर पर […]

विज्ञापन

बनियापुर : अंतरप्रांतीय वाहन लुटेरा गिरोह के सदस्य कुख्यात दिलीप राम को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव अमाव से गिरफ्तार किया.

उक्त वाहन चोर की गिरफ्तारी चार दिन पूर्व खैरा थाना क्षेत्र में गिरफ्तार मिथिलेश कुमार राय के दिये बयान पर हुई. थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने बताया कि उक्त वाहन चोर पर गड़खा, जनता बाजार, बनियापुर सहित जिले के कई थाना क्षेत्र में वाहन चोरी का मामला दर्ज है एवं पूर्व में कई बार जेल भी जा चुका है.

हाल ही में खैरा थाना क्षेत्र में इसके एक शागिर्द की गिरफ्तारी हुई, जिसने कई वाहन चोरी में इसकी संलिप्तता बतायी. इसके शागिर्द के पास से चोरी के वाहन एवं अवैध आर्म्स भी बरामद किया गया है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वाहन चोर से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई चल रही है. पुलिस को उम्मीद है कि मिले सुराग से महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन