दो से ज्यादा बच्चेवाले नहीं लड़ पायेंगे चुनाव

Published at :14 Jun 2015 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
दो से ज्यादा बच्चेवाले नहीं लड़ पायेंगे चुनाव

छपरा (सदर) : सारण के परसा बाजार नगर पंचायत के लिए आम निर्वाचन हेतु 15 जून से नामांकन पत्र भरा जाना है. परंतु, इस बार राज्य निर्वाचन आयोग के एक फरमान ने कई वर्तमान वार्ड सदस्यों के पुन: चुनाव लड़ने व जनप्रतिनिधि का आनंद उठाने की उम्मीद पर पानी फेर दिया है. राज्य निर्वाचन आयोग […]

विज्ञापन
छपरा (सदर) : सारण के परसा बाजार नगर पंचायत के लिए आम निर्वाचन हेतु 15 जून से नामांकन पत्र भरा जाना है. परंतु, इस बार राज्य निर्वाचन आयोग के एक फरमान ने कई वर्तमान वार्ड सदस्यों के पुन: चुनाव लड़ने व जनप्रतिनिधि का आनंद उठाने की उम्मीद पर पानी फेर दिया है.
राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देशित किया है कि चार अप्रैल 2008 के बाद दो से ज्यादा बच्चे पैदा करनेवाले पुरुष या महिला इस चुनाव में नामांकन नहीं कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में इस नगर पंचायत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जन प्रतिनिधियों के दो से ज्यादा संतान पैदा करने को लेकर नामांकन से वंचित होने के आदेश से चेहरे पर हवाइयां उड़ रही हैं.
सामान्य उम्मीदवारों के लिए 400 व आरक्षित 200 नामांकन शुल्क :सदर एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी क्यूम अंसारी को भेजे गये आयोग के सचिव के पत्र के अनुसार अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए नामांकन शुल्क की राशि 400 रुपये तथा आरक्षित सीटों से चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवारों के लिए नामांकन शुल्क की राशि 200 रुपये निर्धारित है.
कल से होने वाले नामांकन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था :परसा बाजार नगर पंचायत के लिए 15 से 22 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है.
सदर एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी क्यूम अंसारी के द्वारा 15 से 22 जून के बीच प्रत्येक कार्य दिवस को पूर्वाह्न् 11 बजे से अपराह्न तीन बजे से नामांकन के लिए सभी एआरओ एवं कर्मियों को तैनात कर दिया गया है.वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर 100 मीटर के रेडियस में नामांकन अवधि में निषेधाज्ञा भी लागू कर दिया गया है.
नामांकन पत्रों की जांच 23 तथा 24 जून को तथा नाम वापसी की तिथि 27 जून को अपराह्न् तीन बजे तक निर्धारित है. मतदान 12 जुलाई को पूर्वाह्न् 07 बजे से अपराह्न् 04 बजे तक तथा मतगणना 14 जुलाई को 8 बजे से शुरू होगी. उधर, परसा बाजार नगर पंचायत के आम निर्वाचन को लेकर भावी उम्मीदवारों के द्वारा मतदाताओं से संपर्क बना कर अपनी जीत सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करते देखा जा रहा है.
परसा बाजार नगर पंचायत के कुल 22 वार्डो में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आरक्षण दिया गया. इसके तहत 10 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. जिनमें वार्ड संख्या 01, 09, 10,11,13,14,15,16,18,19 शामिल हैं.
इनमें वार्ड संख्या 01, 09,15,16,18,19 सामान्य महिलाओं के लिए, 10,14 पिछड़ी जाति महिला के लिए, 13 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है. वहीं वार्ड संख्या 03,04 अनुसूचित जाति के लिए 12,14, 21 पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन