हर हाल में मुख्यालय में रहें पदाधिकारी

Published at :09 Jun 2015 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
हर हाल में मुख्यालय में रहें पदाधिकारी

छपरा (सदर) : सभी पदाधिकारियों खास कर प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों को हर हाल में मुख्यालय में रहना अनिवार्य है. बिना अनुमति से वे मुख्यालय से बाहर पाये जाते हैं, तो वैसे पदाधिकाकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. ये निर्देश जिला पदाधिकारी दीपक आनंद ने सोमवार को वरीय उपसमाहर्ता, जिलास्तरीय पदाधिकारियों, तकनीकी विभाग के […]

विज्ञापन
छपरा (सदर) : सभी पदाधिकारियों खास कर प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों को हर हाल में मुख्यालय में रहना अनिवार्य है. बिना अनुमति से वे मुख्यालय से बाहर पाये जाते हैं, तो वैसे पदाधिकाकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
ये निर्देश जिला पदाधिकारी दीपक आनंद ने सोमवार को वरीय उपसमाहर्ता, जिलास्तरीय पदाधिकारियों, तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं के साथ साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा के दौरान दिये. उन्होंने कहा कि प्रखंडों से कई पदाधिकारियों के मुख्यालय में नहीं रहने की शिकायतें मिल रही हैं.
बरसात के पूर्व नहरों का जीर्णोद्धार कार्य पूरा करें : डीएम श्री आनंद ने नगर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को बरसात से पूर्व नहरों के जीर्णोद्धार कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही वाट्सएप ग्रुप तैयार कर प्रतिदिन के निर्माण कार्य की प्रगति का फोटो उन तक भेजें.
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा अब तक गोदाम निर्माण को अधूरा छोड़नेवाले संवेदकों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को लेकर नाराजगी जताते हुए डीएम ने 24 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही. मालूम हो कि पूर्व में भी जिला सहकारिता पदाधिकारी को संवेदकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश डीएम ने दिया था.
परंतु, डीसीओ ने डीएम के आदेश को नजरअंदाज कर दिया. गांधी चौक पर ट्रैक्टर-ट्रक खड़ा करनेवाले वाहनमालिकों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश: बैठक में डीएम ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पुलिस पदाधिकारी, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी, डीटीओ, खनन पदाधिकारी, सदर सीओ तथा नगर एवं मुफस्सिल के थानाध्यक्षों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि सामूहिक रूप से प्रयास कर गांधी चौक पर ट्रक एवं ट्रैक्टर खड़ा करनेवाले वाहनमालिकों एवं चालकों के खिलाफ कार्रवाई करें.
आठ पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा : डीएम ने समीक्षा के दौरान कहा कि 55 में से अबतक आठ पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद भवन को हैंडओवर नहीं करने पर नाराजगी जतायी. साथ ही जिला भू-अजर्न पदाधिकारी को तीन दिनों के अंदर फोरलेन निर्माण में आनेवाली सभी बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया.
वहीं, सिताबदियारा के दो सौ घरों में नल का पानी इस माह के अंत तक जलापूर्ति योजना के तहत पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक में एडीएम प्रवीण कुमार, सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन