स्वास्थ्य परिचारिका की जमानत याचिका स्थानांतरित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2015 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : जाली प्रमाणपत्र के आधार पर स्वास्थ्यकर्मी के पद पर नौकरी प्राप्त करने के मामले में आरोपित जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय ने एकमा थाना क्षेत्र के केसरी मठिया निवासी तथा एकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिचारिका प्रतिभा कुमारी की नियमित जमानत याचिका संख्या 857/15 […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : जाली प्रमाणपत्र के आधार पर स्वास्थ्यकर्मी के पद पर नौकरी प्राप्त करने के मामले में आरोपित जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय ने एकमा थाना क्षेत्र के केसरी मठिया निवासी तथा एकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिचारिका प्रतिभा कुमारी की नियमित जमानत याचिका संख्या 857/15 पर सुनवाई करते हुए उक्त याचिका को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में स्थानांतरित किये जाने का आदेश दिया है. इस पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है.
बताते चलें कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहसिन अंसारी ने एकमा थाना कांड संख्या 146/14 में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए परिचारिका को अभियुक्त बनाया था.पदाधिकारी ने आरोप लगाया था कि महिला ने जाली प्रमाणपत्र के माध्यम से परिचारिका की नौकरी प्राप्त की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










