बैंक से रुपया निकाल रहे युवक का दो लाख लूटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2015 11:58 PM (IST)
विज्ञापन

कोढ़ा गिरोह का कहर : दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम छपरा (सारण) : शहर के साहेबगंज चौक के पास कोढ़ा गिरोह के अपराधियों ने बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे एक युवक का दो लाख रुपये सोमवार को दिनदहाड़े लूट ली. अपराधियों ने लूट की घटना को नाटकीय ढंग से अंजाम दिया. शहर […]
विज्ञापन
कोढ़ा गिरोह का कहर : दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम
छपरा (सारण) : शहर के साहेबगंज चौक के पास कोढ़ा गिरोह के अपराधियों ने बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे एक युवक का दो लाख रुपये सोमवार को दिनदहाड़े लूट ली. अपराधियों ने लूट की घटना को नाटकीय ढंग से अंजाम दिया. शहर के काफी व्यस्ततम इलाकों में शुमार साहेबगंज चौक पर हुई लूट की.
इस घटना को सुन कर सभी लोग दंग रह गये. बैंक से रुपये निकाल कर युवक रुपयों को थैले में ले लेकर जा रहा था, तभी अपराधियों ने इसके पीछे से गरदन के पास खुजली वाला पाउडर डाल दिया. पाउडर डालने के बाद युवक थैला सड़क किनारे रख कर खुजलाने लगा, तभी अपराधी उसके रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गये.
इस संबंध में पीड़ित युवक अभिषेक कुमार ने नगर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित युवक कोपा थाना क्षेत्र के कोपा -सम्हौता गांव का निवासी बताया जाता है. प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और इसकी जांच की जा रही है.
कोढ़ा गिरोह का है यह चौथा कारनामा
जिले में एक सप्ताह के अंदर कोढ़ा गिरोह ने चौथा कारनामा किया है. इसके पहले कोढ़ा गिरोह के अपराधियों ने तीन अलग-अलग स्थानों से तीन बाइकों की डिक्की से करीब पांच लाख रुपये गायब किये जा चुके हैं.
दो घटनाएं नगर थाने में हुई, जबकि एक घटना अमनौर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास की है. कोढ़ा गिरोह की सक्रियता से न केवल आम लोग लूट के शिकार हो रहे हैं, बल्कि पुलिस की परेशानी काफी बढ़ गयी है.
बैंक से पीछा कर रहे थे अपराधी
साहेबगंज चौक के पास सोमवार को हुई घटना में संलिप्त अपराधी बैंक से ही युवक का पीछा कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास चल रहा है. इसके पहले भी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की पहचान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर किया जा रहा है.
एक नजर में घटनाएं
– 14 अप्रैल, 2015- नगर थाना क्षेत्र के थाना चौक के पास ट्रैक्टर एजेंसी के कर्मचारी की बाइक से दो लाख 45 हजार उड़ाया त्न 16 अप्रैल, 2015- अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर बस स्टैंड के पास से रिटायर्ड दारोगा के बाइक की डिक्की से दो लात्र उड़ाया त्न 17 अप्रैल, 2015- नगर थाना क्षेत्र के सलेमपुर चौक के पास से खलपुरा निवासी मोहन कुमार सिंह के बाइक की डिक्की से 40 हजार उड़ाया त्न 20 अप्रैल, 2015- नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज चौक के पास युवक के शरीर पर खुजली वाला पाउडर डाल कर दो लाख लूटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










